जिले के 600 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन
जिले के 600 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुआ 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में 27 सितम्बर, 2026 तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय, परिवार और आंगनबाड़ी केन्द्रों के बीच सहभागिता एवं साझेदारी को मजबूत करना तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।
आईसीडीएस डीडी सुभाष विश्नोई ने बताया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें विभागीय योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, गोदभराई, अन्नप्राशन, रंगोली, अनुभव साझा करना, बच्चों की पेंटिंग, खेलकूद एवं कविता पाठ सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, बच्चे, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, पोषण सखी, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की सदस्य एवं स्थानीय समुदाय के नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशाओं को एक-एक पौधा तथा प्रधानमंत्री महोदय का संदेश पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति सामुदायिक सहयोग का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों को समुदाय के साथ जोड़ते हुए पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं विभागीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 27 सितम्बर तक जिले के शेष आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिले की विभिन्न परियोजनाओं के 600 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना चूरू ग्रामीण की ग्राम पंचायत सहजूसर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर आईसीडीएस डीडी सुभाष बिश्नोई, ब्लॉक विकास अधिकारी, पंचायत समिति के अधीक्षण अभियंता, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं विद्यार्थी, लाभार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी प्रकार परियोजना रतनगढ़ के चयनित सेक्टर राजलदेसर-प्रथम, रतनगढ़-द्वितीय एवं गोगासर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी मनीष तिवारी, विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं अध्यापक, विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक, समाजसेवी, भारती मुदगल, मधु सेन, कुसुम, यशोदा, कौशल्या सहित विभागीय योजनाओं के लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्राम एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2406004


