खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अन्नपूर्णा रसोई को 14 दिन का अल्टीमेटम
सरकारी अस्पताल के सामने रसोई में मिली गंदगी पर नोटिस; बालाजी रसगुल्ला भंडार से जूस और गणपति कॉर्नर से दही के नमूने लिए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे में ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर अन्नपूर्णा रसोई सहित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान सरकारी अस्पताल के सामने संचालित अन्नपूर्णा रसोई में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया।
अन्नपूर्णा रसोई में मिली अव्यवस्था
जयपुर रोड स्थित राजकीय अस्पताल के सामने संचालित अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान टीम को साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य पदार्थों के रखरखाव और रसोईघर में स्वच्छता संबंधी मानकों को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।खाद्य सुरक्षा टीम ने संचालक को 14 दिन में व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार लाइसेंस संबंधी कार्रवाई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जूस और दही के नमूने लिए
अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के बाद टीम ने जयपुर रोड पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान सरकारी अस्पताल के पास स्थित बालाजी रसगुल्ला भंडार से पपीता और पाइनएप्पल जूस के नमूने लिए गए। वहीं गणपति जूस कॉर्नर से दही का नमूना संग्रहित कर सील किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य की केंद्रीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि नमूनों की प्रयोगशाला जांच कराई जाएगी। यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मिलावटी या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
टीम में ये रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, लालाराम यादव और सुमेर सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सूचना सहायक कैलाश चंद्र सैनी और अन्नपूर्णा रसोई संचालक भी मौके पर मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से कस्बे के खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में दिनभर हलचल बनी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2405859


