जिले के 600 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
जिले के 600 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में 27 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने के साथ विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।
आईसीडीएस उप निदेशक सुभाष विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें विभागीय योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, गोदभराई, अन्नप्राशन, रंगोली, अनुभव साझा करना, बच्चों की चित्रकला, खेलकूद और कविता पाठ जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, बच्चे, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, पोषण सखी, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उत्साह से भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को एक-एक पौधा तथा प्रधानमंत्री का संदेश पत्र भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और विभागीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
शुक्रवार को जिले की विभिन्न परियोजनाओं के 600 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। चूरू ग्रामीण परियोजना की ग्राम पंचायत सहजूसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आईसीडीएस उप निदेशक सुभाष विश्नोई, ब्लॉक विकास अधिकारी, पंचायत समिति के अधीक्षण अभियंता, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, विभागीय कार्मिक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यार्थी, लाभार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसी प्रकार रतनगढ़ परियोजना के चयनित राजलदेसर-प्रथम, रतनगढ़-द्वितीय एवं गोगासर सेक्टर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी मनीष तिवारी, विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं शिक्षक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी भारती मुदगल, मधु सेन, कुसुम, यशोदा, कौशल्या सहित विभागीय योजनाओं के लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वार्डवासी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार 27 सितंबर तक जिले के शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405819


