[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के काकोड़ा की कामना ने जीता गोल्ड:कुश्ती में जिला स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के काकोड़ा की कामना ने जीता गोल्ड:कुश्ती में जिला स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

चिड़ावा के काकोड़ा की कामना ने जीता गोल्ड:कुश्ती में जिला स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

चिड़ावा : चिड़ावा के काकोड़ा गांव की कामना ने जिला स्तरीय 46 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं और श्रवण सिंह की बेटी हैं। कामना ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सम्मान समारोह का आयोजन

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिसनराम ने बताया कि छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

इस दौरान कामना का सम्मान किया गया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है। कामना की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है।

Related Articles