उदयपुरवाटी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय: SDM तानिया रिंणवा की मौजूदगी में पारदर्शिता से निकाली लॉटरी
उदयपुरवाटी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय: SDM तानिया रिंणवा की मौजूदगी में पारदर्शिता से निकाली लॉटरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उदयपुरवाटी पंचायत समिति की सभी 24 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पदों के आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी तानिया रिंणवा की देखरेख में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। लॉटरी के नतीजे सामने आते ही ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, इससे संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
जो वर्ग वार अनारक्षित महिला (सामान्य महिला) बागोली, बागोरा, चंवरा, जोधपुरा, किशोरपुरा, मंडावरा, नांगल, गुड़ा ढ़हर, दीपपुरा, अनारक्षित (सामान्य ओपन) जहाज, ककराना, मणकसास, नेवरी, पापड़ा, सराय, गुड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला सोकडाला, झड़ायां नगर और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तेजाजी नगर, पौंख, खोह तथा अनुसूचित जाति (SC) महिला छापोली, कोट, अनुसूचित जनजाति (ST) पचलंगी आदि आदि ग्राम पंचायत के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी निकल जा चुकी है।
आरक्षण स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही कई पंचायतों में नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद जग गई है, वहीं कई पूर्व जनप्रतिनिधियों को आरक्षण के चलते अन्य समीकरण तलाशने पड़ रहे हैं। पंचायत समिति सभागार में तहसीलदार झंडू राम कुड़ी, थानाधिकारी रामपाल मीणा सहित सैकड़ों अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403181


