व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता में धींधवा बिचला के पांच विद्यार्थियों ने मारी बाजी
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धींधवा बिचला में 23 सितंबर को एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए ब्लॉक स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पिलानी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में धींधवा बिचला विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पिलानी राधेश्याम जिनागल तथा विशिष्ट अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूधवा के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार रहे। निर्णायक मंडल में हिंदी विषय विशेषज्ञ मीना, अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ अनीता तथा स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक कृष्ण कुमार एवं हितेंद्र प्रताप सिंह ओला शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार सैनी एवं प्रधानाचार्य दीपचंद लाखवान ने अतिथियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए दो वर्ग निर्धारित किए गए थे। दोनों वर्गों में हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद, हिंदी एवं अंग्रेजी निबंध तथा देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परिणामों की घोषणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम जिनागल ने की। प्रथम वर्ग में तनु, पिता राकेश, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीके बास; नितिन, पिता चंद्रभान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला; तनुज, पिता विनोद कुमार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाथडिया; खुशी, पिता रोहिताश, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला तथा अंकित, पिता नरेश, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं द्वितीय वर्ग में भावना, पिता सुरेश कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला; रिया, पिता भरत सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोरली; प्रियंका, पिता विजेंद्र, म.गा.रा.वि. डुलानिया; भारती, पिता चंद्रभान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला तथा मोनिका, पिता विनोद कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलानी वार्ड 2 ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी 10 विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम में पिलानी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। धींधवा बिचला विद्यालय के पांच विद्यार्थियों के चयन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2399993

