रतननगर में पालिकाध्यक्ष चंदा देवी का निकाला विजय जुलूस: जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया स्वागत
रतननगर में पालिकाध्यक्ष चंदा देवी का निकाला विजय जुलूस: जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : रतननगर कस्बे में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष चंदा देवी ढंढ के सम्मान में बुधवार शाम विजय जुलूस निकाला गया। नगर पालिका भवन से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में कस्बेवासी शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा, गुलाल और माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया।
विजय जुलूस नगर पालिका भवन से रवाना होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मीना बाजार पहुंचा। यहां कस्बेवासियों और परिजनों की ओर से चंदा देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मणिहारी ने चंदा देवी को चूड़ी पहनाकर स्वागत किया।
जुलूस में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मकसूद खान सहित शिवकुमार गोस्वामी, अनिल सिंडोलिया, महावीर सोनी, शंकर पूनिया, सलीम खान, असलम खान, वाहिद, सुरेश चोटिया, रमेश चोटिया, रूक्मानंद सैनी सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।
विजय जुलूस के दौरान पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष चंदा देवी को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399989

