लोकमंथन दर्शन परिक्रमा यात्रा के पोस्टर का विमोचन: 2 अक्टूबर को सीकर पहुंचेगी यात्रा, मंडावरा में होगा लोक संस्कृति का संगम
लोकमंथन दर्शन परिक्रमा यात्रा के पोस्टर का विमोचन: 2 अक्टूबर को सीकर पहुंचेगी यात्रा, मंडावरा में होगा लोक संस्कृति का संगम
सीकर : भारतीय संस्कृति, सनातन ज्ञान परंपरा और लोक विरासत के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित होने वाली ‘लोकमंथन दर्शन परिक्रमा यात्रा’ के पोस्टर का बुधवार को सीकर जिला कलेक्ट्रेट में विमोचन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष जी मोदी, सीकर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता चितरंजन सिंह, चैतन्य कुमार, कार्यक्रम के जिला संयोजक विवेक जांगिड़ सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यात्रा 2 अक्टूबर को सीकर जिले में पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मंडावरा गांव में सांस्कृतिक एवं लोक विमर्श से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संस्कृति और लोक जीवन को समर्पित अभियान
आयोजकों के अनुसार ‘लोकमंथन’ भारत की परंपरा, लोककला, लोकजीवन और सांस्कृतिक चेतना को आधुनिकता के साथ जोड़ने वाला वैचारिक एवं सांस्कृतिक मंच है। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, कलाकारों, शिल्पकारों, युवाओं और ग्रामीण समाज को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक चेतना एवं आत्मविश्वास को मजबूत करना है।
मंडावरा में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक
मंडावरा गांव में यात्रा के पड़ाव के दौरान ग्रामीण जीवन और परंपराओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। स्थानीय कारीगरों की ओर से पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और शिल्प विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय लोकगीत, भजन, लोकनृत्य और पारंपरिक ग्रामीण खेलों से जुड़े आयोजन भी होंगे।
इसके अलावा जल संरक्षण, देशी कृषि, स्वदेशी उत्पाद और ग्राम स्वावलंबन जैसे विषयों पर संवाद किया जाएगा। ‘हम भारत के लोग’ की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक भावना के तहत समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकमंथन दर्शन परिक्रमा यात्रा राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, रीति-नीति और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रयास है। आयोजकों ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और लोक कलाकारों से 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399952


