[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ सरदारशहर में सहकार संगोष्ठी आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ सरदारशहर में सहकार संगोष्ठी आयोजित

चूरू जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ सरदारशहर में सहकार संगोष्ठी आयोजित

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को सहकारिता विभाग एवं दुग्ध संघ के संयुक्त तत्वावधान में चूरू जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, सरदारशहर में ‘सहकार से समृद्धि’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जिले में 09 नवीन प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों के पंजीकरण की कार्यवाही की गयी।

सहकारिता उप रजिस्ट्रार डॉ केसी सैनी ने कहा कि हम सभी को विभागीय लक्ष्यानुसार सहकार से जन सेवा की भावना से कार्य करते हुए सहकारी क्षेत्र में तकनीकी उन्नयन व नवाचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। डेयरी एमडी डॉ. विमलेश राठौड़ ने कहा कि सहकारिता के आधारभूत संगठन को सशक्त बनाने के लिए ‘सबका साथ— सबका विकास’ भावना के अनुरूप कार्य करना होगा। इस दौरान डेयरी इंचार्ज करूणा, झाबरमल, सहकारी निरीक्षक आकेब जावेद व निखिल पारीक सहित प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों के सचिव एवं कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles