[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर :  जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला ​परिषद सभागार में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव 2026 के संदर्भ में तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी की कार्यवाही संपन्न की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडियाकर्मियों व आमजन को लॉटरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि लॉटरी के पश्चात तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। लॉटरी के बाद आरक्षण निर्धारण के अनुसार वार्ड संख्या 2, 9, 11 व 14 अनारक्षित श्रेणी में, वार्ड संख्या 3, 6, 7, 12 व 15 अनारक्षित महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 1 व 10 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, वार्ड संख्या 08 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, वार्ड संख्या 4 व 13 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 5 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं। इस प्रकार पंचायत समिति तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर के सभी 15 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण किया गया है।

Related Articles