[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1 अक्टूबर नहीं, 16 अक्टूबर से हो विद्यालयों का समय परिवर्तन: शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा मंत्री से की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

1 अक्टूबर नहीं, 16 अक्टूबर से हो विद्यालयों का समय परिवर्तन: शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा मंत्री से की मांग

1 अक्टूबर नहीं, 16 अक्टूबर से हो विद्यालयों का समय परिवर्तन: शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा मंत्री से की मांग

सीकर : प्रदेशभर के विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान ने विद्यालयों में शीतकालीन समय परिवर्तन की तिथि 1 अक्टूबर 2026 के बजाय 16 अक्टूबर 2026 से लागू करने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

महेंद्र कुमार लखारा ने पत्र में कहा कि राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े तक सुबह और दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहता है। ऐसे में 1 अक्टूबर से विद्यालयों का समय बदलने पर विद्यार्थियों, विशेषकर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों और बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो सकती है। उनका कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद समय परिवर्तन किया जाना अधिक व्यावहारिक रहेगा।

विद्यार्थियों के अनुकूल हो समय-सारिणी

महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य केवल समय-सारिणी में बदलाव करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होने पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सुविधा होगी तथा विद्यालय संचालन भी व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।

महासंघ ने शिक्षा विभाग से प्रदेश की मौसमी परिस्थितियों और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन समय परिवर्तन की तिथि में संशोधन कर शीघ्र आदेश जारी करने की मांग की है।

Related Articles