[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में चुनावी रंजिश में चले लाठी-सरिए:पार्षद बोले- घर के बाहर खड़े लोगों पर किया हमला, एक युवक की नाक और दांत टूटा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में चुनावी रंजिश में चले लाठी-सरिए:पार्षद बोले- घर के बाहर खड़े लोगों पर किया हमला, एक युवक की नाक और दांत टूटा

लक्ष्मणगढ़ में चुनावी रंजिश में चले लाठी-सरिए:पार्षद बोले- घर के बाहर खड़े लोगों पर किया हमला, एक युवक की नाक और दांत टूटा

लक्ष्मणगढ़ : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी और सरियों से मारपीट हो गई। हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसके नाक और मुंह पर चोट आई है। घटना सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र की है। वार्ड 13 के पार्षद फैयाज उर्फ डॉलर ने चुनावी रंजिश में हमले का आरोप लगाया है।

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के वार्ड 13 से नवनिर्वाचित पार्षद फैयाज उर्फ डॉलर ने बताया- मंगलवार शाम नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के बाद हम वापस अपने घर लौट आए थे। इस दौरान पास में स्थित वार्ड के विजेता प्रत्याशी का जुलूस निकल रहा था। जिसे हम के घर के बाहर खड़े होकर देख रहे थे।

विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पक्ष पर लाठी से हमला कर दिया।
विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पक्ष पर लाठी से हमला कर दिया।

लाठी और सरियों से किया हमला

शाम 6:30 बजे सनवाली निवासी इमरान और वार्ड नंबर 13 निवासी महबूब, वाहिद, सोहिल, शाहिद और याकूब ने लाठी, सरिया और बरछी से हमला कर दिया। हमले में मेरा चचेरा भाई साजिद गंभीर घायल हो गया। जिसकी नाक की हड्डी के साथ एक दांत टूट गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों पक्षों को एक दूसरे से दूर किया और घायल युवक को लक्ष्मणगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों पक्षों ने लड़ा था पार्षद का चुनाव

फैयाज ने बताया- महबूब खान ने वार्ड 13 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें महबूब खान और मुझे (फैयाज) को बराबर वोट मिले थे। इसके बाद लॉटरी से फैसला हुआ था। फैयाज ने महबूब पक्ष पर चुनावी रंजिश रखने का आरोप लगाया है।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

घटना को लेकर घायल साजिद के सगे भाई साकिर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि हमलावार जाते समय फैयाज उर्फ डॉलर सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए।

हमले में वार्ड 13 निवासी साजिद की नाक और दांत में चोट लगी है।
हमले में वार्ड 13 निवासी साजिद की नाक और दांत में चोट लगी है।

जांच में जुटी पुलिस

थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया- वार्ड 13 निवासी साकिर ने रिपोर्ट दी है। जिसमें कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles