[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी निकली:सभी 15 वार्डों की स्थिति साफ; वार्ड 4, 5, 7, 13 अनारक्षित ओपन के लिए रखा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी निकली:सभी 15 वार्डों की स्थिति साफ; वार्ड 4, 5, 7, 13 अनारक्षित ओपन के लिए रखा

सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी निकली:सभी 15 वार्डों की स्थिति साफ; वार्ड 4, 5, 7, 13 अनारक्षित ओपन के लिए रखा

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए सूरजगढ़ पंचायत समिति के वार्डों के पुनर्गठन और आरक्षण की स्थिति साफ करने के लिए यह लॉटरी निकाली गई।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी निकलने के बाद अब समिति के सभी 15 वार्डों की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। आरक्षण तय होते ही राजनीतिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।

लॉटरी के परिणाम सामने आने के बाद क्षेत्र के संभावित दावेदारों ने अपने-अपने इलाकों में राजनीतिक गणित और जातीय समीकरण बैठाना शुरू कर दिया है। जिन वार्डों में आरक्षण की स्थिति बदली है, वहां कई पुराने नेताओं के समीकरण बिगड़ गए हैं। वहीं, नए युवाओं और महिला प्रत्याशियों के लिए नए अवसर खुले हैं।

सूरजगढ़ पंचायत समिति

आरक्षण वर्ग वार्ड नंबर कुल
एससी ओपन 3, 9 2
एससी महिला 10, 15 2
एसटी ओपन 0
एसटी महिला 0
ओबीसी ओपन 12, 6 2
ओबीसी महिला 2 1
अनारक्षित ओपन 7, 13, 4, 5 4
अनारक्षित महिला 14, 11, 8, 1 4
कुल 15

Related Articles