[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिहार में लड़की को बैड टच करने वाले का एनकाउंटर:जमुई में भागने के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारी; अब तक 8 गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार में लड़की को बैड टच करने वाले का एनकाउंटर:जमुई में भागने के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारी; अब तक 8 गिरफ्तार

बिहार में लड़की को बैड टच करने वाले का एनकाउंटर:जमुई में भागने के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारी; अब तक 8 गिरफ्तार

बिहार : बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों की उम्र 35 से 40 साल हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं। इसके अलावा वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी हैं।

वीडियो में छात्रा को गोद में उठाते दिख रहा मुख्य आरोपी नंदन यादव। वीडियो दिखाने लायक नहीं है, इसलिए ब्लर किया गया है।
वीडियो में छात्रा को गोद में उठाते दिख रहा मुख्य आरोपी नंदन यादव। वीडियो दिखाने लायक नहीं है, इसलिए ब्लर किया गया है।

ADG लॉ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम ने बताया, ‘नंदन पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी।

एक आरोपी का पैर टूटा

पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरेराम को भी गिरफ्तार किया है। वो भी जंगल वाले इलाके में छिपा था। पुलिस से बचने के लिए वो भाग रहा था, इसी दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया। आरोपी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है।

19 सितंबर को हुई थी बदसलूकी

घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद ये घटना हुई। बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई। उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

एनकाउंटर के बाद पुलिस के आगे हाथ जोड़ता मुख्य आरोपी नंदन यादव।
एनकाउंटर के बाद पुलिस के आगे हाथ जोड़ता मुख्य आरोपी नंदन यादव।

प्राइवेट पार्ट टच किया

दोनों स्टूटेंड्स के साथ करीब 1 घंटे तक अभद्रता की गई। इस दौरान दोनों ने भागने के लिए कई बार संघर्ष किया। इस दौरान नंदन छात्रा का पीछा करता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है। वीडियो में आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करता दिखाई देता है। पहले आरोपी ने छात्रा को पीछे से पकड़ा, इसके बाद वो उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखते हुए गोद में उठा लेता है।

ये हरकत देखकर छात्र तुरंत अपनी दोस्त को बचाने के लिए वहां पहुंचता है और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता है। दोनों के बीच खींचतान होती है। छात्र किसी तरह अपनी दोस्त को छुड़ा लेता है। इसके बाद भी आरोपी दोनों को परेशान करने और रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। दोनों बच्चे लगातार वहां से निकलने की कोशिश करते रहते हैं।

छेड़खानी कांड पर सियासत गरमाई

इस घटना पर बिहार की सियासत गरमायी हुई है। छात्रा से दरिंदगी पर सियासी घमासान हुआ। विपक्ष ने कहा, बिहार में गुंडाराज और अराजकता है, जिसे सत्ता पक्ष ने नकारा। सरकार का कहना है-सबको सख्त सजा मिलेगी।

पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। X पर मांझी ने लिखा-‘तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनके भाई हैं। मैं अभी भी कहूxगा तेजस्वी जी अपने भाइयों को सचेत कर दीजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है।’

  • राहुल गांधीः बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?
  • तेजस्वी यादवः बिहार को BJP-NDA ने शर्मसार किया है। सब शर्मिंदा है। बिहार की इस हालत के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं।
  • बिहार JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा: छिटपुट घटना घटती है तो हमलोग उस पर संवेदनशील है। लेकिन, वो समय देखिए 2005 के पहले का, कैसा बिहार था। कोई घर से बाहर निकलता था? किस तरह का बिहार था?
  • खेसारी लाल यादव: जमुई की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है। दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए।

Related Articles