[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर SDM कार्यालय में अधिवक्ता ने आत्मदाह की कोशिश की:रीडर संदीप भोजक को हटाने की मांग पर विवाद, एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर SDM कार्यालय में अधिवक्ता ने आत्मदाह की कोशिश की:रीडर संदीप भोजक को हटाने की मांग पर विवाद, एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

सरदारशहर SDM कार्यालय में अधिवक्ता ने आत्मदाह की कोशिश की:रीडर संदीप भोजक को हटाने की मांग पर विवाद, एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में उपखंड कार्यालय में रीडर संदीप भोजक से जुड़े विवाद को लेकर मंगलवार को मामला फिर गरमा गया। दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम कोर्ट के सामने अधिवक्ता दलीप सिंह पंवार ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें रोक लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंच गए।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि एसडीएम कोर्ट की कार्यप्रणाली और रीडर संदीप भोजक से जुड़े मामलों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने पुराने मामलों में बैक डेट में आदेश किए जाने और फाइलों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए।

राजपुरोहित के अनुसार, अधिवक्ताओं ने पहले भी इन मुद्दों को लेकर अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप भोजक के रिलीव होने के बाद कुछ फाइलें जयपुर भेजी गईं और बैक डेट में आदेश किए जाने की बातें सामने आई थीं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही भोजक पर अधिवक्ताओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने के आरोप भी लगाए।

11 दिन धरने पर बैठे थे अधिवक्ता

रीडर संदीप भोजक को हटाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पहले 11 दिन तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था विवाद बढ़ने के बाद संदीप भोजक को APO किया गया था।

एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

मंगलवार की घटना के बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम रामगोपाल वर्मा से संदीप भोजक को तत्काल कार्यालय से हटाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि उन्हें एसडीएम से निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही फाइलों और आदेशों से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रीडर बोले- ऐसा कोई मामला नहीं है

रीडर संदीप भोजक ने अधिवक्ताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मामले की जांच हो जाएगी। हमने किसी को कुछ नहीं कहा।” फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles