[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू नगरपरिषद के उप सभापति बने भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया:कांग्रेस के लीलाधर चुलेट को 9 वोटों से हराया, समर्थकों ने मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू नगरपरिषद के उप सभापति बने भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया:कांग्रेस के लीलाधर चुलेट को 9 वोटों से हराया, समर्थकों ने मनाया जश्न

चूरू नगरपरिषद के उप सभापति बने भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया:कांग्रेस के लीलाधर चुलेट को 9 वोटों से हराया, समर्थकों ने मनाया जश्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू नगरपरिषद में भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया उप सभापति बन गए है। उन्होंने कांग्रेस के लीलाधर चुलेट को 9 वोटों से हराया। इंदौरिया को 34 वोट मिले। वहीं चुलेट को 25 वोट ही मिले। वार्ड 60 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश इंदौरिया को उप सभापति चुना गया हैं। उप सभापति पद के लिए मंगलवार दोपहर 2 बजे मतदान शुरू हुआ। मतगणना में भाजपा के इंदौरिया को 34 वोट और कांग्रेस के लीलाधर चुलेट को 25 वोट मिले। कांग्रेस का 1 वोट निरस्त हो गया।

उप सभापति का रिजल्ट घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर एवं एसडीएम धीरज झाझड़िया ने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

‘नई टीम प्रभावी ढंग से करेगी काम’

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद में उपसभापति का चुनाव विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवनिर्वाचित उप सभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को बधाई देते हुए कहा कि परिषद के सभी पार्षदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चूरू शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

चूरू नगरपरिषद में भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया उप सभापति बने है।
चूरू नगरपरिषद में भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया उप सभापति बने है।

‘जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है’

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू के विकास के लिए नगर परिषद और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिषद की नई टीम शहर की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, नाली एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

‘​चूरू में विकास को नई गति देने का होगा काम’

नव निर्वाचित सभापति विनय गोयनका ने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम मिलकर चूरू शहर के विकास को नई गति देने के लिए कार्य करेगी। शहर की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना परिषद की प्राथमिकता रहेगी।

नव निर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया ने चुनाव में समर्थन देने वाले सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सभी पार्षदों को साथ लेकर चूरू शहर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, राधेश्याम चोटिया, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, चन्द्रप्रकाश शर्मा, डॉ. महेश शर्मा, रजत शर्मा, बाबू इस्माईल, मनोज गढ़वाल, सुनील ढाका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles