श्रीमाधोपुर के कंचनपुर में 125 लोगों ने किया रक्तदान:शहीद बिरजू सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई, हर साल लगता है रक्तदान शिविर
श्रीमाधोपुर के कंचनपुर में 125 लोगों ने किया रक्तदान:शहीद बिरजू सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई, हर साल लगता है रक्तदान शिविर
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शहीद बिरजू सिंह मीणा की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को कंचनपुर की गोशाला में एक बड़ा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में 125 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
हर साल लगता है रक्तदान शिविर
आयोजक समिति के सुरेश मीणा ने बताया कि शहीद बिरजू सिंह मीणा ने देश सेवा में अपनी जान दी थी। उनकी पुण्यतिथि पर युवाओं में देशभक्ति और मानव सेवा की भावना जगाने के लिए हर साल रक्तदान शिविर लगाया जाता है। एएसपी लोकेश मीणा ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय-समय पर रक्तदान करने से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से रक्तदान के लिए आगे आने को कहा।
ये रहे मौजूद
शिविर में एएसपी के चालक बलदेव और गनमैन सतीश ने भी रक्तदान किया। इस दौरान प्रशासक सुनील जांगिड़, रामोतार यादव, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बोहरा, चौथमल, प्रहलाद, सुरज्ञान, फूलचंद, छिगनलाल, सुभाष और चंद्रप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395567


