लक्ष्मणगढ़ में एक रात में 8 दुकानों के ताले टूटे:सीसीटीवी में ताला तोड़ता दिखा युवक, गार्ड को चकमा देकर भागा
लक्ष्मणगढ़ में एक रात में 8 दुकानों के ताले टूटे:सीसीटीवी में ताला तोड़ता दिखा युवक, गार्ड को चकमा देकर भागा
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के मुख्य बाजार में घंटाघर के पास बीती रात चोरों ने चोरी की. एक ही रात में करीब आठ दुकानों और गुमटियों के ताले तोड़कर चोरी हुई। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर हैरान रह गए।
चोरों ने मुख्य बाजार में फूल, चाय-समोसा और गैस चूल्हा रिपेयर सहित कई दुकानों को निशाना बनाया। दुकानदारों के मुताबिक, चोर दुकानों से नकदी और कीमती सामान ले गए हैं। हालांकि, चोरी की कुल रकम का अभी पता लगाया जा रहा है।

आठ दुकानों के ताले टूटे
फूल व्यापारी विष्णु चौधरी ने बताया कि रात में घंटाघर के आसपास करीब आठ दुकानों के ताले टूटे हैं और कई व्यापारियों की दुकानों से चोरी हुई है। उन्होंने इस घटना पर प्रशासन पर नाराजगी जताई और कहा कि मुख्य बाजार में इस तरह की चोरी होना प्रशासन की लापरवाही है।
चोरी से जुड़ा बीती रात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक रात के समय दुकान का ताला तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, रात में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड/बहादुर ने इस युवक को पकड़ भी लिया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह होमगार्ड को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
लोगों ने गश्त पर उठाए सवाल
सुबह एक के बाद एक दुकानों के ताले टूटने की जानकारी सामने आने के बाद बाजार में हंगामा हो गया। व्यापारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को देखा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है।
एक ही रात में इतनी दुकानों के ताले टूटने से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मुख्य बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2393907


