श्रीमाधोपुर के गौरीशंकर सोनी अबिदजान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे:24 सितंबर से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय समूह प्रदर्शनी, 4 देशों के कलाकार होंगे शामिल
श्रीमाधोपुर के गौरीशंकर सोनी अबिदजान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे:24 सितंबर से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय समूह प्रदर्शनी, 4 देशों के कलाकार होंगे शामिल
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के समकालीन कलाकार गौरीशंकर सोनी अंतरराष्ट्रीय कला मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोटे द’ईवोआर के अबिदजान (वेस्ट अफ्रीका) में 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक ‘टू लव, टू लाफ… टू डाई’ नाम से एक अंतरराष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी होगी। यह प्रदर्शनी रोटोंड देस आर्ट्स कंटेम्पोरेन्स कला दीर्घा में लगाई जाएगी।
इस प्रदर्शनी में भारत से गौरीशंकर सोनी के साथ स्पेन के डोरोन, कोटे द’ईवोआर के वैनली टिएने और घाना के कोफी सेटोर्डजी अपनी कलाकृतियां दिखाएंगे। ये कलाकार प्रेम, हास्य और मृत्यु जैसे जीवन के सार्वभौमिक विषयों को अपनी कला शैली और सांस्कृतिक अनुभवों से पेश करेंगे।
प्रदर्शनी में चित्रकला, मूर्तिकला और भित्ति कला जैसे अलग-अलग माध्यमों की कलाकृतियां शामिल होंगी। इनमें जीवन की सुंदरता, मानवीय भावनाएं, यादें, अस्तित्व और मृत्यु जैसे विषयों को कलात्मक रूप से दिखाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2393907


