चूरू में निःशुल्क जयपुर फुट शिविर शुरू:महावीर सेवा सदन और लायन्स क्लब ने लगाया 6 दिवसीय कैंप, मिलेंगे कृत्रिम अंग
चूरू में निःशुल्क जयपुर फुट शिविर शुरू:महावीर सेवा सदन और लायन्स क्लब ने लगाया 6 दिवसीय कैंप, मिलेंगे कृत्रिम अंग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में महावीर सेवा सदन कोलकाता और लायन्स क्लब चूरू ने मिलकर छह दिन का निःशुल्क जयपुर फुट और कैलिपर्स शिविर शुरू किया है। दादू भवन में शुरू हुए इस शिविर के पहले ही दिन दिव्यांगजनों में काफी उत्साह दिखा। पहले दिन 40 जरूरतमंद लोगों का पंजीयन किया गया और कृत्रिम अंगों व कैलिपर्स के लिए नाप लिया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि असहाय और दिव्यांग लोगों को आत्मनिर्भर बनाना ही लायन्स क्लब का मुख्य लक्ष्य है। वर्मा ने आमजन से अपील की कि वे इस नेक काम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। यह शिविर 26 सितंबर तक चलेगा, ताकि इसका लाभ हर आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सके।
शिविर प्रभारी लायन सुनील रंजन टकणेत ने बताया कि कोलकाता से आई कुशल तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आधुनिक और अच्छी क्वालिटी के जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर्स तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजीयन के साथ ही लाभार्थियों का नाप लेने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि सभी को तय समय में कृत्रिम अंग दिए जा सकें।
इस मौके पर क्लब सचिव लायन महेंद्र धानुका, निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा, एमजेएफ लायन चंद्रशेखर अग्रवाल, लायन रामचंद्र राजोतिया, लायन राकेश पिपलवा, लायन विजय इसरानी, उपाध्यक्ष लायन ताराचंद प्रजापत, लायन विनोद शर्मा, लायन रघुवीर सिंह गुरवा, नंदकिशोर और देवेंद्र चंदेल सहित क्लब के सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2389791


