[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में कड़े संघर्ष में बीजेपी के राकेश पूनिया जीते:कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट से हराया, मत खारिज होने पर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में कड़े संघर्ष में बीजेपी के राकेश पूनिया जीते:कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट से हराया, मत खारिज होने पर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक

सादुलपुर में कड़े संघर्ष में बीजेपी के राकेश पूनिया जीते:कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट से हराया, मत खारिज होने पर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक

सादुलपुर : सादुलपुर नगरपालिका में अध्यक्ष का चुनाव कांटेदार रहा। जिसमें बीजेपी के राकेश पूनिया ने एक वोट से जीत हासिल कर ली। सादुलपुर नगरपालिका के 40 वार्ड में से बीजेपी ने 9, कांग्रेस ने 17 और निर्दलीय ने 14 वार्डों में जीत हासिल की। 21 सितंबर को हुए मतदान में बीजेपी प्रत्याशी राकेश पूनिया को 20 मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रुकसाना बानो को 19 वोट मिले। वहीं एक वोट रद्द हो गया।

एक वोट खारिज होने के बाद हुआ विवाद

दोपहर 12 बजे तक नगरपालिका में मतदान पूरा हो चुका था। इसके बाद मतगणना हुई। जिसमें एक वोट रद्द होने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता नगरपालिका के बाहर इकठ्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे।दोपहर 3 बजे एसडीएम मनोज खेमदा ने परिणाम घोषित करते हुए राकेश पूनिया को विजेता घोषित कर दिया।

एक वोट खारिज होने के लेकर विवाद हो गया।
एक वोट खारिज होने के लेकर विवाद हो गया।

पहली बार लड़ा था चुनाव

राकेश पूनिया ने वार्ड 10 से बीजेपी के सिंबल पर चुनाव जीता था। राकेश पूनिया शहर के जाने माने समाजसेवी हैं। पहली बार चुनाव लड़े थे।

पूर्व विधायक बोलीं- हम हाईकोर्ट में चुनौती देंगे

विवाद को लेकर पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि हम फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। निकाय चुनावों में ‘टाई’ 20-20 वोट (बराबर वोट) होने की स्थिति में हमेशा निष्पक्ष रूप से लॉटरी प्रक्रिया द्वारा विजेता तय किया जाता है।

इसके विपरीत, भाजपा सरकार और उसके दबाव में काम कर रहे प्रशासनिक तंत्र ने स्थापित नियमों को ताक पर रखकर, हमारे एक जायज वोट को षड्यंत्रपूर्वक ‘अवैध’ घोषित किया और जबरन भाजपा उम्मीदवार को विजय दिलाई।

Related Articles