गाय को बचाने में नाले में उतरी कार:50 मीटर तक चली, खाखी धाम मंदिर गेट के पास हादसा; ड्राइवर सुरक्षित
गाय को बचाने में नाले में उतरी कार:50 मीटर तक चली, खाखी धाम मंदिर गेट के पास हादसा; ड्राइवर सुरक्षित
खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा में सोमवार दोपहर निजामपुर-खेतड़ी मुख्य सड़क पर कार गाय को बचाने के चक्कर में नाले में उतर गई। यह हादसा खाखी धाम मंदिर गेट के पास हुआ। कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। लोगों ने बताया कि खेतड़ी की ओर से आ रही कार दोपहर करीब 2:30 बजे गाय को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गई। कार सड़क से उतरकर वन विभाग की दीवार के सहारे बने नाले में करीब 50 मीटर तक चली गई और फिर रुक गई।
कार छोटे पेड़-पौधों को तोड़ते हुए आगे बढ़ी, लेकिन किसी बड़ी रुकावट से नहीं टकराई। इसके बाद दोनों सवार सुरक्षित कार से बाहर निकल आए। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि यह कार अशोक नगर के निवासी की है। हादसे में कार का आगे का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन को नाले से बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाने को लेकर फोन पर बातचीत चल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2389822


