[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद नगर पालिका में बड़ा उलटफेर:2 पार्षदों वाली भाजपा के सचिन सैनी बने अध्यक्ष, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद नगर पालिका में बड़ा उलटफेर:2 पार्षदों वाली भाजपा के सचिन सैनी बने अध्यक्ष, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

डूंडलोद नगर पालिका में बड़ा उलटफेर:2 पार्षदों वाली भाजपा के सचिन सैनी बने अध्यक्ष, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। राजनीतिक उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। चुनाव में भाजपा के सचिन सैनी 11 वोट पाकर डूंडलोद नगरपालिका के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। डूंडलोद के कुल 20 वार्डों में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा:

  • भाजपा (सचिन सैनी): निकाय चुनाव में भाजपा के पास केवल 2 पार्षद थे, लेकिन चुनाव में सचिन सैनी को कुल 11 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को पार्टी के मूल पार्षदों के अलावा निर्दलीय और असंतुष्ट पार्षदों का समर्थन मिला।
  • कांग्रेस (मनफूल पूनिया): कांग्रेस के पास निकाय में 8 पार्षद थे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी मनफूल पूनिया को कुल 9 वोट ही मिले। एक निर्दलीय ने कांग्रेस को समर्थन दिया है।

कौन है सचिन सैनी: निर्दलीय से भाजपा तक का सफर

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड चुनाव जीतकर भाजपा का दामन थामने वाले सचिन सैनी ने अपने राजनीतिक दांव-पेच से बाजी पलट दी। ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त 30 वर्षीय सचिन सैनी को डूंडलोद में एक नया और युवा चेहरा माना जा रहा है। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले सचिन सैनी से ग्रामीणों को डूंडलोद के सर्वांगीण विकास की काफी उम्मीदें हैं। डूंडलोद नगरपालिका में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें भाजपा के 2, कांग्रेस के 8 और 10 निर्दलीय पार्षद जीते हैं।

  • निकाय का नाम: डूंडलोद नगरपालिका
  • अध्यक्ष का नाम: सचिन सैनी
  • पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (निर्दलीय जीतकर भाजपा में शामिल)
  • आयु: 30 वर्ष
  • शिक्षा: स्नातक (Graduation)
  • समर्थन में पड़े वोट: 11
  • पृष्ठभूमि: सामान्य परिवार से युवा एवं शिक्षित चेहरा
  • प्राथमिकता: डूंडलोद क्षेत्र में पारदर्शी प्रशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करना।

 

Related Articles