माकपा पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ेगी:जिला कमेटी की बैठक हुई, चुनावी तैयारी और स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा
माकपा पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ेगी:जिला कमेटी की बैठक हुई, चुनावी तैयारी और स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा
सरदारशहर : सरदारशहर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जिला कमेटी की बैठक कॉमरेड रामस्वरूप सारण की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के जिला प्रभारी कॉमरेड फूलचंद बर्बर भी मौजूद रहे। बैठक में आने वाले पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने इन चुनावों में उतरने का फैसला लिया है।
स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की
बैठक में ग्रामीण इलाकों से जुड़े कई स्थानीय मुद्दों पर बात हुई। इनमें बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की फसल का सही दाम, फसल बीमा, सरकारी कॉलेज और गांवों में बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
जिला सचिव कॉमरेड छगनलाल चौधरी ने कहा कि पंचायत समिति और जिला परिषद ग्रामीण लोगों की बुनियादी समस्याओं को सुलझाने वाली अहम संस्थाएं हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी, लगातार बिजली, फसल बीमा और सही खेती की सुविधाओं की जरूरत है। गांवों में सड़क, पीने का पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सही कोशिशें जरूरी हैं। माकपा इन्हीं स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव में जनता के बीच जाएगी।
बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत बताई
कॉमरेड निर्मल कुमार प्रजापत ने कहा कि पंचायत समिति और जिला परिषद इलाके के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन, कई गांवों को आज भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना, युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ाना, किसानों को पानी और बिजली देना, साथ ही गांवों की सड़कों और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत समिति और जिला परिषद के इलाकों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को पहचान कर उन्हें जनता के सामने उठाने को कहा गया। आने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हुई।
ये रहे मौजूद
बैठक में उमराव सिंह, चिमनाराम पांडर, इंद्राज सिंह, दीपाराम प्रजापत, मोहनलाल शर्मा, हरिराम टांडी, रामकृष्ण छींपा, काशीराम सारण, मानाराम पोटलिया, मदनलाल जाखड़ और रामसिंह मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2386375


