[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवां में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू:CBEO सुमन जाखड़ ने ध्वजारोहण किया, खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

नवां में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू:CBEO सुमन जाखड़ ने ध्वजारोहण किया, खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया

नवां में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू:CBEO सुमन जाखड़ ने ध्वजारोहण किया, खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया

सादुलपुर : सादुलपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नवां राजगढ़ में रविवार को जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का आगाज मां सरस्वती की पूजा और ध्वजारोहण के साथ किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि CBEO सुमन जाखड़ थीं।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से मुलाकात की

मुख्य अतिथि सुमन जाखड़ ने ACBEO जयवीर सिंह भाटीवाल और नवां PEEO प्रदीप स्योराण के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा अनुशासन, मेहनत और खेल भावना जरूरी है। खिलाड़ियों को पूरी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ खेलना चाहिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता बाजिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बलवीर सिंह की देखरेख में खेल मैदान और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाओं का भी प्रबंध किया।

ये रहे मौजूद

इस समारोह में सरपंच जयसिंह पूनिया, पूर्व सरपंच बलवीर बेरवाल, पूर्व सरपंच लोकराम पूनिया, जयवीर पूनिया, पूर्व प्रधानाचार्य दयानन्द तंवर और महावीर बेरवाल जैसे गणमान्य लोग मौजूद थे। ग्रामीण और विद्यालय परिवार के सदस्य भी प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad