खांडल विप्र संगठन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह:महंत रामकरण चोटिया बने झुंझुनू जिलाध्यक्ष, ब्राह्मणों की ढाणी में हुआ समारोह
खांडल विप्र संगठन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह:महंत रामकरण चोटिया बने झुंझुनू जिलाध्यक्ष, ब्राह्मणों की ढाणी में हुआ समारोह
पिलानी : झुंझुनूं जिला खांडल विप्र संगठन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को चिड़ावा-पिलानी रोड पर स्थित ब्राह्मणों की ढाणी के श्री रामेश्वर धाम बालाजी मंदिर में हुआ। इस समारोह में समाज के पदाधिकारियों और समाज के लोगों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की शपथ ली।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल बोचिवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। नई कार्यकारिणी में महंत रामकरण चोटिया को जिलाध्यक्ष, पंकज रूंथला को महामंत्री और श्यामसुंदर सोती को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही महिला और युवा कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:15 बजे हुआ, जबकि दोपहर 1:15 बजे से प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। नई चुनी गई पदाधिकारियों को संगठन की आने वाली गतिविधियों और सामाजिक कामों को ठीक से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई।
इस मौके पर जगदीश भाटीवाड़ा, विनायक भाटीवाड़ा, ललित चोटिया, मनोज मटोलिया, कैलाशचंद जोशी, विद्याधर, रोहिताश चोटिया, चंद्रशेखर, राजकुमार, रामधन, उमेद, सियाराम, दीपक, इन्द्राज, दयाराम, रामगोपाल सुंदरिया, सुरेश रूंथला, पुष्पा नौवाल, सुनीता चोटियां समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2386395


