[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूध के उचित मूल्य को लेकर पशुपालकों की बैठक: चारा महंगा होने से बढ़ी लागत, पशु चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूध के उचित मूल्य को लेकर पशुपालकों की बैठक: चारा महंगा होने से बढ़ी लागत, पशु चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग

दूध के उचित मूल्य को लेकर पशुपालकों की बैठक: चारा महंगा होने से बढ़ी लागत, पशु चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग

झुंझुनूं : पशुपालकों के अधिकारों, उनकी समस्याओं और दूध के उचित एवं लाभकारी मूल्य को लेकर नवलगढ़ के निकटवर्ती बिरोल गांव और गाड़ोदिया की ढाणी में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश कटेवा रहे।

बैठक में पशुपालकों ने दूध के उचित मूल्य, पशु चारे की बढ़ती कीमतों, पशु चिकित्सा सुविधाओं और पशुपालन से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की। पशुपालकों ने कहा कि पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुपात में दूध का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

मुख्य अतिथि राजेश कटेवा ने पशुपालकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और उनके अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से आवाज बुलंद करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिलना जरूरी है, ताकि पशुपालन व्यवसाय आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

बैठक में दूध के मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता के आधार पर उचित भुगतान, सरकारी योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुंचाने तथा पशुपालन से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पशुपालकों एवं प्रतिनिधियों ने उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और उचित मूल्य की मांग को लेकर आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही।

Related Articles