[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्वार्टर फाइनल में रोमांच चरम पर, चार टीमें सेमीफाइनल में-आज होगा फाइनल की ओर बड़ा मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

क्वार्टर फाइनल में रोमांच चरम पर, चार टीमें सेमीफाइनल में-आज होगा फाइनल की ओर बड़ा मुकाबला

क्वार्टर फाइनल में रोमांच चरम पर, चार टीमें सेमीफाइनल में-आज होगा फाइनल की ओर बड़ा मुकाबला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : श्री सूर्य मंडल, नवलगढ़ की ओर से आयोजित 78वें श्री सूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे रोमांच के साथ संपन्न हुए। चार मुकाबलों के बाद डीएफए हनुमानगढ़, एफसीबीयू जयपुर, डीएफए कोटा और राजस्थान पुलिस बीकानेर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब आज दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में फाइनल के लिए कड़ा मुकाबला होगा।

हनुमानगढ़ ने 1-0 से दर्ज की जीत

पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीएफए हनुमानगढ़ और मारवाड़ क्लब जोधपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं। दूसरे हाफ में डीएफए हनुमानगढ़ ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल की और इसी स्कोर के साथ मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री सूर्य मंडल के सदस्य शब्बीर अहमद ने बताया कि डीएफए हनुमानगढ़ पिछले वर्ष आयोजित 77वें श्री सूर्य मंडल कप-2025 की विजेता टीम है।

एफसीबीयू जयपुर ने सीकर को 2-0 से हराया

दूसरे क्वार्टर फाइनल में डीएफए सीकर और एफसीबीयू जयपुर आमने-सामने रहे। पहले हाफ में एफसीबीयू जयपुर ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में जयपुर की टीम ने एक और गोल दागकर मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दो मिनट में दो गोल, कोटा ने पलटा मुकाबला

तीसरे क्वार्टर फाइनल में जेईएफसी जयपुर और डीएफए कोटा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पहले हाफ में जेईएफसी जयपुर ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में डीएफए कोटा ने महज दो मिनट के अंतराल में दो गोल दागकर मुकाबले का रुख पलट दिया। कोटा ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

राजस्थान पुलिस बीकानेर ने नवलगढ़ को 1-0 से हराया

चौथे क्वार्टर फाइनल में बाबा रामदेव फुटबॉल क्लब नवलगढ़ और राजस्थान पुलिस बीकानेर के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में राजस्थान पुलिस बीकानेर ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ और राजस्थान पुलिस बीकानेर ने 1-0 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आज होंगे दोनों सेमीफाइनल मुकाबले

टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 8:00 बजे डीएफए हनुमानगढ़ और एफसीबीयू जयपुर के बीच होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल शाम 4:00 बजे डीएफए कोटा और राजस्थान पुलिस बीकानेर के बीच खेला जाएगा।

आरएफए की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. दिनेश सिंह चौहान तथा डीएफए झुंझुनूं एवं श्री सूर्य मंडल नवलगढ़ के सचिव पवन शर्मा ने टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मैचों के दौरान मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में मनोज जाट, कर्मवीर चौधरी, रूपेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, आशीष चौधरी, लक्ष्य मंडा, रजत काजला और अवकाश दायमा रहे।

टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मंडल के कार्यकर्ता अनिल शर्मा, अशोक गुर्जर, सद्दाम हुसैन, सूरज महीच, फिरोज तगाला, साहिल चोपदार, रुद्राक्ष, महेंद्र सैनी, प्रेमचंद नायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह है और आज मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Related Articles