[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घोड़े की धोक, रामदेव जी महाराज की ज्योत… नवलगढ़ में शुरू हुआ लक्की मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

घोड़े की धोक, रामदेव जी महाराज की ज्योत… नवलगढ़ में शुरू हुआ लक्की मेला

नवलगढ़ में बाबा रामदेवजी की ज्योत के दर्शन को उमड़ा सैलाब

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : बाबा रामदेव जी महाराज के वार्षिक लक्की मेले का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले की शुरुआत परंपरागत रूप से रूप निवास कोठी से साजन घोड़े की निशान यात्रा के साथ हुई। राज परिवार द्वारा साजन घोड़े की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद निशान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामदेव जी मंदिर पहुंची।

निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के शहर के बाजारों से गुजरने के दौरान जगह-जगह व्यापारियों और शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर साजन घोड़े एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

निशान यात्रा शाम करीब 5:15 बजे रामदेव जी मंदिर पहुंची। यहां साजन घोड़े ने रामदेव जी महाराज के दरबार में धोक लगाई। इसके बाद ज्योत ली गई और पुजारी परिवार द्वारा विधिवत आरती की गई। इसी के साथ नवलगढ़ का प्रसिद्ध लक्की मेला शुरू हो गया।

हर वर्ष की परंपरा के अनुसार रूप निवास कोठी से घोड़े को रामदेव जी मंदिर लाया जाता है। घोड़े द्वारा बाबा रामदेव जी को धोक लगाने के बाद ही मेले का विधिवत आगाज माना जाता है। इस परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।

मेले को लेकर रामदेव जी मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। मेला शुरू होते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। निशान यात्रा के दौरान भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लक्की मेले के आगाज के साथ ही नवलगढ़ में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आने वाले दिनों में मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles