चूरू नगरपरिषद सभापति की कल होगी घोषणा:भाजपा के विनय गोयनका का पलड़ा भारी, कांग्रेस के संजय भाटी भी मैदान में
चूरू नगरपरिषद सभापति की कल होगी घोषणा:भाजपा के विनय गोयनका का पलड़ा भारी, कांग्रेस के संजय भाटी भी मैदान में
चूरू : चूरू नगरपरिषद के सभापति का फैसला सोमवार को मतदान के बाद होगा। बहुमत के आंकड़ों को देखें तो भाजपा का पलड़ा भारी है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार विनय गोयनका का सभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है।
सभापति पद के लिए भाजपा की तरफ से विनय गोयनका और कांग्रेस की तरफ से संजय भाटी ने नामांकन भरा है। भाजपा के पास करीब 30 पार्टी पार्षद और 4 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन बताया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के पास 24 पार्टी पार्षद और 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन होने की बात कही जा रही है। राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के संजय भाटी को जानकार कम नहीं आंक रहे हैं, लेकिन उनके लिए बहुमत जुटाना मुश्किल है।
गोयनका के समर्थन में 34 से ज्यादा वोट पड़ने का दावा
पूर्व सभापति विजय शर्मा को भाजपा की तरफ से नामांकन नहीं मिलने के बाद उनकी नाराजगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग बातें चल रही हैं। हालांकि, भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शर्मा भले ही नाराज हो और बाड़ाबंदी से बाहर आ गए हो, लेकिन वे मतदान के दौरान बगावत नहीं करेंगे।
दो दिन पहले भाजपा में संभावित बगावत की अफवाह उड़ी थी। इसके बाद विधायक सहित कई भाजपा नेताओं ने बाड़ाबंदी में शामिल सभी पार्षदों और निर्दलियों के समर्थन की फोटो और वीडियो जारी किए। यह दिखाने की कोशिश की गई कि सभी एकजुट हैं। विधायक हरलाल सहारण का कहना है कि सभापति के नामांकन में भाजपा प्रत्याशी विनय गोयनका के समर्थन में 34 से ज्यादा वोट पड़ेंगे।
उप सभापति के लिए कई नामों पर मंथन
नगरपरिषद में उप सभापति पद के लिए भाजपा में कई नामों पर मंथन चल रहा हैं। विधायक सहारण सहित कई पदाधिकारियों ने पूछताछ में अभी पत्ते खोलने से इंकार किया हैं। उनका कहना है कि सभापति के निर्वाचन के बाद ही उप सभापति के लिए अधिकृत नाम की घोषणा करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि उप सभापति पद के लिए भाजपा ब्राह्मण, ओबीसी या अल्पसंख्यक में से किसी एक को आगे कर सकती हैं। हालांकि बड़ी संख्या में महिला पार्षदों के जीतने के बाद यह पद एससी वर्ग को भी दिए जाने की मांग की जा रही हैं।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान, तुरन्त बाद मतगणना
चूरू नगरपरिषद सभापति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। यह मतदान नगरपरिषद सभागार में रिर्टनिंग अधिकारी के समक्ष होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी। जिसमें विजयी उम्मीदवार की घोषणा करने के साथ पद की शपथ दिलाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2385943


