[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संयुक्त किसान मोर्चा का दूध बंदी का ऐलान:22 सितंबर से नहीं देंगे दूध, गाय का 70 और भैंस का 100 रुपये लीटर करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संयुक्त किसान मोर्चा का दूध बंदी का ऐलान:22 सितंबर से नहीं देंगे दूध, गाय का 70 और भैंस का 100 रुपये लीटर करने की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा का दूध बंदी का ऐलान:22 सितंबर से नहीं देंगे दूध, गाय का 70 और भैंस का 100 रुपये लीटर करने की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 सितंबर से पूरे जिले में दूध बंदी का ऐलान किया है। पशुपालकों ने चिड़ावा के रीको क्षेत्र में दूध संग्रह करने वाली विभिन्न फर्मों के केंद्रों पर पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक डेयरी कंपनियों को दूध नहीं दिया जाएगा।

गाय का दूध 70 और भैंस का 100 रुपए प्रति लीटर करने की मांग

आंदोलनकारियों की मुख्य मांग गाय के दूध का भाव 70 रुपए और भैंस के दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर तय करने की है। इसके लिए अमूल डेयरी संग्रह केंद्र रीको के सामने धरना दिया गया। इसी दौरान ‘दूध के दाम बढ़ाओ’ संघर्ष समिति का गठन किया गया। संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक दूध के दाम नहीं बढ़ाए जाते, पशुपालक किसी भी कंपनी के संग्रह केंद्र पर दूध नहीं देंगे। समिति ने यह भी चेतावनी दी कि दूध संग्रह के लिए जिले में कोई वाहन निकला तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

22 सितंबर को रीको में होगी बड़ी सभा

दूध बंदी आंदोलन के तहत 22 सितंबर को सुबह 9 बजे चिड़ावा रीको क्षेत्र में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। समिति के अनुसार सभा में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सुरेश महला को बनाया संघर्ष समिति का संयोजक

अमूल डेयरी संग्रह केंद्र के सामने दिए गए धरने के दौरान गठित संघर्ष समिति में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश महला को संयोजक बनाया गया है। समिति में कालू, पाला राम, विजय सिंह खुड़ोत, संजय शाहपुरा, फुला राम पदमपुरा, विजय सिंह खेमू की ढाणी, राहुल पायल, दीपक धनखड़, मुकेश पायल, विशाल महला, कृष्ण सुलताना, मुकेश तोगड़िया, रामनिवास और मुकेश पिचानवा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

धरने को किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणधीर ओला, किसान सभा के संरक्षक बजरंग बराला और देशराज जोड़िया ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिलने की मांग उठाई और आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी।

Related Articles