[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिट्टी में दबने से 14 साल के बच्चे की मौत:गंभीर रूप से घायल चचेरा भाई जयपुर रेफर, मवेशी चराने गए थे दोनों


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

मिट्टी में दबने से 14 साल के बच्चे की मौत:गंभीर रूप से घायल चचेरा भाई जयपुर रेफर, मवेशी चराने गए थे दोनों

मिट्टी में दबने से 14 साल के बच्चे की मौत:गंभीर रूप से घायल चचेरा भाई जयपुर रेफर, मवेशी चराने गए थे दोनों

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के खुडेरा गांव में मवेशी चराने गए दो चचेरे भाई मिट्टी में धंस गए। इस हादसे में 14 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के समय पास में खेल रहे एक बच्चे ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को मिट्टी से बाहर निकाला। उन्हें रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित (14) पुत्र मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन (16) पुत्र सुरेश कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक अंकित के दादा भगवानाराम नायक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि भगवानाराम नायक ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पोते अमन और अंकित मवेशियों को लेकर गांव के जोहड़ के पास सरकारी जमीन पर गए थे। वहां रेत के टीले से वे नीचे गिर गए और मिट्टी धंसने से उसमें दब गए।

पास में खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अमन का इलाज जयपुर में चल रहा है। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई थी। मामले की जांच थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई कर रहे हैं।

Related Articles