मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार:आधार कार्ड और बैंक अकाउंट में भी खुद के नंबर जुड़वाए, गांव में तीन बीघा जमीन
मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार:आधार कार्ड और बैंक अकाउंट में भी खुद के नंबर जुड़वाए, गांव में तीन बीघा जमीन
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमीन हड़पने वाले आरोपी को गजसिंह(31) को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवक के बैंक अकाउंट और आधार कार्ड से खुद के नंबर जुड़वा लिए थे। डीएलसी अमाउंट भी अपने अकाउंट में वापस ट्रांसफर कर लिया था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- इस संबंध में दुर्गापुरा के रहने वाले रणवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि भाई मदन सिंह मानसिक रूप से कमजोर है। जिसका इलाज पिछले कई सालों से सीकर के कल्याण हॉस्पिटल और प्राइवेट हॉस्पिटल में जारी है। मदन सिंह के नाम गांव में तीन बीघा जमीन है।

गांव के ही रहने वाले गजसिंह और उसके साथी भंवरलाल,सुरेश कुमार ने मदन की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर उसके नाम से उसके हिस्से की जमीन का सेल एग्रीमेंट बनवाकर रजिस्ट्री करवा ली। आरोपी गजसिंह ने मानसिक रूप से कमजोर मदन सिंह के आधार कार्ड में खुद के नंबर जुड़वा दिए। मदन सिंह का सीकर के कोटक महिंद्रा बैंक में एक अकाउंट खुलवाया। इसमें भी गजसिंह ने खुद के मोबाइल नंबर जुड़वा लिए।
इसी बैंक अकाउंट में 3 अप्रैल को डीएलसी अमाउंट 3.50 लाख रुपए का चेक जमा करवाया। जब अकाउंट में पैसा क्रेडिट हो गया तो चार ट्रांजैक्शन में गजसिंह ने वापस यह रुपए अपने अकाउंट में ले लिए।
मानसिक रूप से कमजोर मदनसिंह के परिवार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने बैंक और गांव में पूछताछ की। तब उन्हें पूरी हकीकत पता चली। मामला दर्ज करके हैड कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह ने इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। इसके बाद आज आरोपी गजसिंह को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384127


