शिक्षक संघ अंबेडकर सम्मेलन में 16 सूत्रीय मांग प्रस्ताव पारित
शिक्षक संघ अंबेडकर सम्मेलन में 16 सूत्रीय मांग प्रस्ताव पारित
झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को चूरू रोड स्थित अंबेडकर भवन में संपन्न हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता पिलानी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम जीनागल ने की। सम्मेलन में शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के बाद जिला कार्यकारिणी ने 16 सूत्रीय मांग प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश कार्यकारिणी को भेजे।
जिला अध्यक्ष इंद्राज सिंह भूरिया व जिला मंत्री पवन वर्मा लूणा ने बताया कि प्रस्ताव में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक व बूथ स्तरीय अधिकारी कार्य से मुक्त करने, वेतन संरक्षण आदेश पर रोक, शाला दर्पण में तकनीकी सुधार और विद्या संबल योजना में आरक्षण लागू करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा संविदा के स्थान पर स्थायी भर्ती, रोस्टर की पूर्ण पालना के साथ बैकलॉग भरने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नए पद स्वीकृत करने, रसोइया-सहायक के मानदेय व छात्रवृत्ति बढ़ाने, कार्मिकों को अर्जित अवकाश का भुगतान तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ देने की मांगें भी प्रस्ताव में रखी गईं। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384164


