चूरू के दिव्य राजपाल बने दिल्ली में छात्रसंघ अध्यक्ष:निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 600 वोटों से विजयी रहे, बीए फाइनल का छात्र
चूरू के दिव्य राजपाल बने दिल्ली में छात्रसंघ अध्यक्ष:निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 600 वोटों से विजयी रहे, बीए फाइनल का छात्र
चूरू : चूरू के चांदनी चौक के रहने वाले दिव्य राजपाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की शहीद भगत सिंह कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल की है। वह कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बने हैं। दिव्य राजपाल (20) ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी को 600 वोटों से हराया और अध्यक्ष पद पर चुने गए।
दिव्य के पिता राकेश राजपाल ने बेटे की इस जीत पर खुशी जताई है। राकेश राजपाल चूरू के चांदनी चौक में रहते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्य फिलहाल दिल्ली की शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीए फाइनल कर रहा है। उसने 2024 में कॉलेज में एडमिशन लिया था।
राकेश राजपाल ने यह भी बताया कि दिव्य दो साल से छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहा था। पिछले साल उसने अपने एक दोस्त को उपाध्यक्ष का चुनाव जितवाया था। दिव्य अपने दो भाई-बहनों में बड़ा है। उसकी एक छोटी बहन है।
दिव्य ने दसवीं तक की पढ़ाई लिटिल फ्लोवर स्कूल से की थी। इसके बाद 11वीं और 12वीं सिंघानिया स्कूल से पूरी की। 2024 में वह दिल्ली चला गया था। उसके पिता राकेश राजपाल जनरल स्टोर चलाते हैं और मां गृहिणी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2383253


