श्री तेजाजी महाराज मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान:कलाकारों ने देर रात तक भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, श्रद्धालुओं ने आनंद लिया
श्री तेजाजी महाराज मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान:कलाकारों ने देर रात तक भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, श्रद्धालुओं ने आनंद लिया
जाखल : धोलाखेड़ा गांव में श्री तेजाजी महाराज मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुक्रवार को भजन संध्या के साथ शुरू हुए। इसमें राजस्थान के जाने-माने कलाकारों ने देर रात तक भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर दिया।
भजन संध्या में धोलाखेड़ा, पोसाना, रघुनाथपुरा, धमोरा, परसरामपुरा, इंदपुरा समेत करीब 50 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। भजन संध्या शुरू होते ही भोड़की और धमोरा गांव से निशान यात्रा के साथ भी श्रद्धालु आए। धमोरा से गोगामेड़ी धाम कमेटी के सदस्य डीजे पर तेजाजी भजनों पर नाचते हुए पहुंचे। तेजाजी कमेटी के लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान एके फायर की ओर से की गई आतिशबाजी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। आसमान में हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी से मंदिर परिसर का माहौल उत्सव जैसा हो गया।
कार्यक्रम में तेजाजी समिति के वॉलंटियरों ने तय ड्रेस कोड में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने व्यवस्थाओं में सहयोग किया और श्रद्धालुओं की आवाजाही, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य इंतजामों को ठीक बनाए रखने में मदद की।
आयोजन समिति के मुताबिक, चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को मंदिर परिसर में हवन-पूजन होगा। इसमें श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर तेजाजी महाराज की पूजा करेंगे। रविवार को ग्रामीण स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता होगी, जिसमें गांव के लोग अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के आखिरी दिन 21 सितंबर को कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन उबली के बालाजी से श्री तेजाजी महाराज मंदिर धोलाखेड़ा तक हजारों गाड़ियों के साथ बड़ी वाहन रैली निकाली जाएगी। आयोजकों का कहना है कि रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2383253


