[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही कृषि सखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही कृषि सखी

राजीविका की दीदियों को कम लागत और टिकाऊ खेती के लिए कर रही जागरूक

सीकर : पिपराली ब्लॉक के जुराठड़ा गांव की कृषि सखी राजीविका की दीदियों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने की दिशा में सराहनीय पहल कर रही हैं। वे ग्रामीण महिलाओं को प्राकृतिक खेती के लाभ, कम लागत में कृषि उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के बारे में उपयोगी जानकारी दे रही हैं।

राजीविका के माध्यम से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त कर कृषि सखी गांव की महिलाओं तक प्राकृतिक खेती से जुड़ी जानकारियां पहुंचा रही हैं। साथ ही, उन्हें टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे राजीविका की दीदियां प्राकृतिक खेती के महत्व के साथ इसके संभावित आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों को भी समझ रही हैं।

कृषि सखी के प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं में कम लागत वाली कृषि पद्धतियों को अपनाने के प्रति रुचि बढ़ रही है। इससे खेती की लागत कम करने के साथ मिट्टी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं। ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के तहत जुराठड़ा गांव की कृषि सखी की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उनकी आजीविका को अधिक टिकाऊ एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles