[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गीता सैनी के निर्विरोध चेयरमैन बनने पर नानुवाली बावड़ी में जश्न: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे चलाकर मनाई खुशी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गीता सैनी के निर्विरोध चेयरमैन बनने पर नानुवाली बावड़ी में जश्न: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे चलाकर मनाई खुशी

गीता सैनी के निर्विरोध चेयरमैन बनने पर नानुवाली बावड़ी में जश्न: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे चलाकर मनाई खुशी

खेतड़ी : खेतड़ी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की गीता सैनी के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होने पर नानुवाली बावड़ी स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे चलाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम सरपंच रमेश सैनी और भाजपा युवा नेता अशोक सैनी नानुवाली बावड़ी के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गीता सैनी को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।

भाजपा युवा नेता अशोक सैनी ने कहा कि खेतड़ी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्होंने कहा कि अब नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सरपंच रमेश सैनी ने भी गीता सैनी के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर रामावतार सैनी, रवि सैनी, महेंद्र सिंह, रतन सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, नौरंग लाल, मोहनलाल सैनी, राजेश, हेमंत, प्रमोद कुमार, दाताराम गुर्जर, विप्लव, मनीष, लालू तुंदवाल, मनोज, राजू अधाना, प्रकाश चंद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles