छापर की बेटी ने संभाला जिला युवा अधिकारी का कार्यभार:रुद्रप्रयाग में मिली पहली पोस्टिंग, भावुक पिता बोले- मेहनत रंग लाई
छापर की बेटी ने संभाला जिला युवा अधिकारी का कार्यभार:रुद्रप्रयाग में मिली पहली पोस्टिंग, भावुक पिता बोले- मेहनत रंग लाई
छापर : छापर की अनुष्का पारीक ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में जिला युवा अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। वह छापर निवासी घनश्याम पारीक और मीनाक्षी पारीक की बेटी हैं। अनुष्का बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थीं। उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रशासनिक सेवा की तैयारी की और कड़ी मेहनत से इसमें जगह बनाई।

पिता बोले- मेहनत से पाई सफलता
पहली पोस्टिंग पर कार्यभार संभालते समय उनके पिता घनश्याम पारीक भी उनके साथ मौजूद थे। बेटी को जिला अधिकारी की जिम्मेदारी संभालते देख पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। छापर में अनुष्का पारीक के बड़े पापा राधेश्याम जोशी और बड़ी मम्मी कांता जोशी समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की जिला संगठन महामंत्री रचना पारीक ने अनुष्का को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छापर की बेटी का जिला अधिकारी बनना पूरे छापर क्षेत्र और विप्र समाज के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384069


