नीमकाथाना कांग्रेस कमेटी ने लगाया पार्षदों पर दबाव का आरोप:बोले- दूसरे खेमें में शामिल करने की कर रहे कोशिश, एडीशन एसपी से की कार्रवाई और निगरानी की मांग
नीमकाथाना कांग्रेस कमेटी ने लगाया पार्षदों पर दबाव का आरोप:बोले- दूसरे खेमें में शामिल करने की कर रहे कोशिश, एडीशन एसपी से की कार्रवाई और निगरानी की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव के बाद पार्षदों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच, नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन पर पार्षदों और उनके परिजनों पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रो. गोविंद नारायण घासिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन देकर इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के बाद राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस और स्थानीय प्रशासन कांग्रेस समर्थित पार्षदों और उनके परिजनों को बिना वजह परेशान कर रहा है।
कांग्रेस का आरोप है कि दबाव बनाकर पार्षदों को दूसरे राजनीतिक खेमे में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ है। जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि पार्षदों और उनके परिजनों पर बनाए जा रहे कथित दबाव को तुरंत बंद किया जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की गतिविधियों नीमकाथाना में होती है तो जिला कांग्रेस कमेटी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान लोकेश मीणा, बल्ली यादव, बलदेव यादव, प्रवीण जाखड़, मालाराम वर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384262


