[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला:निर्दलीय सेडूराम ने नामांकन वापस लिया, 21 सितंबर को होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला:निर्दलीय सेडूराम ने नामांकन वापस लिया, 21 सितंबर को होगा मतदान

श्रीमाधोपुर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला:निर्दलीय सेडूराम ने नामांकन वापस लिया, 21 सितंबर को होगा मतदान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी और वार्ड 30 के पार्षद सेडूराम सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा की ओर से वार्ड 33 की पार्षद शांति देवी सैनी और कांग्रेस की ओर से वार्ड 29 के पार्षद रामनाथ सैनी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। दोनों प्रत्याशी पहली बार अध्यक्ष पद के चुनाव में आमने-सामने हैं।

नगर पालिका के 35 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 19, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीयों ने 7 सीटें जीती थीं। भाजपा के पास 19 पार्षदों के साथ बहुमत का आंकड़ा है। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को चुनाव होगा। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों की नजर पार्षदों के समर्थन और मतदान पर टिकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad