23 लाख की टंकी 5 साल से बेकार:पाइपलाइन में लीकेज और अधूरे कनेक्शन का आरोप; AEN बोले- ग्रामीण टंकी चालू नहीं करने दे रहे
23 लाख की टंकी 5 साल से बेकार:पाइपलाइन में लीकेज और अधूरे कनेक्शन का आरोप; AEN बोले- ग्रामीण टंकी चालू नहीं करने दे रहे
रानोली : रानोली कस्बे की ग्राम पंचायत अजबपुरा में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल योजना पर लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 23 लाख 78 हजार रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी पांच साल से उपयोग में नहीं आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी में पानी डालने पर लीकेज के कारण पानी बाहर निकल जाता है।
टंकी में लीकेज से पानी बाहर निकल रहा
योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास से गुड्डा रोड, भिवाड़ी कोठी और ईश्वर वाली ढाणी तक करीब 6 लाख रुपए की लागत से पाइपलाइन डाली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन कई जगह जमीन से बाहर निकली हुई है और कई स्थानों पर पाइप खुले पड़े हैं। कुछ जगह कनेक्शन किए गए हैं, लेकिन पूरी लाइन आपस में नहीं जुड़ने के कारण इन ढाणियों तक पानी नहीं पहुंच पाया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत काम पूरा दिखाया गया, लेकिन अजबपुरा के कई मोहल्लों और ढाणियों में पाइपलाइन नहीं डाली गई। ग्रामीणों ने योजना की जांच कराने और मौके पर भौतिक सत्यापन की मांग की है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वार्डों और ढाणियों में पाइपलाइन डालकर पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही योजना में कथित अनियमितताओं की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
AEN बोले- ग्रामीण टंकी चालू नहीं करने दे रहे
मामले में जलदाय विभाग के AEN विनोद कुमावत ने कहा कि विभाग की ओर से कई बार टंकी को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण टंकी चालू नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर टंकी चालू करने का प्रयास किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य घर-घर पानी पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विभाग पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के लिए प्रयासरत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384436


