[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिरानी में हाथीमल भैरूजी का वार्षिकोत्सव:भजनों पर झूमे भक्त, भंडारे में हजारों लोगों ने लिया प्रसाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिरानी में हाथीमल भैरूजी का वार्षिकोत्सव:भजनों पर झूमे भक्त, भंडारे में हजारों लोगों ने लिया प्रसाद

चिरानी में हाथीमल भैरूजी का वार्षिकोत्सव:भजनों पर झूमे भक्त, भंडारे में हजारों लोगों ने लिया प्रसाद

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरानी की ढाणी लंगरियावाला स्थित हाथीमल भैरूजी महाराज मंदिर में पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। भक्त ईश्वर लाल और किशन लाल की देखरेख में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजन के लिए मंदिर परिसर में खास तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे।

मंदिर परिसर में विशेष पूजा-पाठ किया

मंदिर परिसर में विशेष पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद बाबा को भोग लगाकर महाआरती की गई। महाआरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और मंदिर परिसर धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथीमल भैरूजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर में भारी भीड़ थी। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। कन्याओं को भोजन कराकर और दक्षिणा देकर भंडारे की शुरुआत की गई।

इसके बाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों और कमेटी के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इससे पहले रात को सुप्रसिद्ध भजन गायक रतन फौजी एंड पार्टी ने हाथीमल भैरूजी महाराज के भक्तिमय भजन सुनाए। भजन शुरू होते ही श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते-नाचते रहे।

लोगों ने भंडारे में ली प्रसादी

पांचवें विशाल जागरण और भंडारे को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था। चिरानी समेत आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। पूजा-पाठ, महाआरती, जागरण और भंडारे के कारण पूरा इलाका भक्तिमय नजर आया।

इस मौके पर अखिलेश गुर्जर, सरपंच गोपीराम, रामस्वरूप मुगदम, योगेश, सुल्तान, सुरेंद्र, सुरजाराम, चिरंजीलाल, मालाराम, संजय, राजेंद्र, छाजूराम, संजू, माया देवी, कमला देवी, छोटी देवी, केला देवी, सरोज सहित कमेटी के सभी सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles