चिड़ावा में धारदार गंडासा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगा, घेरकर पकड़ा; गंडासा जब्त
चिड़ावा में धारदार गंडासा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगा, घेरकर पकड़ा; गंडासा जब्त
चिड़ावा : चिड़ावा में गंडासा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार गंडासा बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस को 17 सितंबर को सूचना मिली थी कि चिड़ावा कस्बे के व्यापारियों के मोहल्ले, टकड़े के पास एक व्यक्ति हाथ में गंडासा लेकर घूम रहा है। वो आने-जाने वाले लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहा था।
पुलिस जवानों को देख भागने लगा
सूचना पर एएसआई बलवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को देखा। पुलिस की गाड़ी और जवानों को देखकर आरोपी वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम वसीम अकरम (38) निवासी वार्ड नंबर 13, व्यापारियों का मोहल्ला, चिड़ावा कॉलेज के पास बताया।
गंडासा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया
तलाशी के दौरान उसके हाथ में लोहे का धारदार गंडासा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सार्वजनिक सड़क पर धारदार हथियार लेकर घूमने के संबंध में उससे वैध लाइसेंस या अनुमति के बारे में पूछा गया, लेकिन वो कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।
यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और डीएसपी गौरव गुर्जर के सुपरविजन में की गई। चिड़ावा सीआई लक्ष्मी चंद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार, कॉन्स्टेबल और आसूचना अधिकारी अमित सिंह, कॉन्स्टेबल नरेश कुमार तथा कॉन्स्टेबल ड्राइवर शुभकरण शामिल थे। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384265


