[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिकित्सा उपकरणों के बेहतर रखरखाव का स्टाफ को दिया प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिकित्सा उपकरणों के बेहतर रखरखाव का स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

खराब उपकरणों की शिकायत तत्काल ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश

झुंझुनूं : जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कार्मिकों को चिकित्सा उपकरणों के बेहतर रखरखाव, निगरानी और समय पर मरम्मत के लिए गुरुवार को सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में केटीपीसी की ओर से प्रयोगशाला तकनीशियन, रेडियोग्राफर, ऑपरेटर सहित विभिन्न कार्मिकों को चिकित्सा उपकरणों के प्रबंधन और संचालन की जानकारी दी गई।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध उपकरणों की नियमित देखभाल और निगरानी सुनिश्चित करें। किसी उपकरण के खराब होने पर उसकी शिकायत तत्काल ऑनलाइन दर्ज करवाएं, ताकि समय पर मरम्मत कराकर उसे उपयोग में लिया जा सके।

उन्होंने सभी चिकित्सा उपकरणों की बार कोडिंग कराने और बार कोड का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सीएमएचओ ने कहा कि उपकरणों का सही रिकॉर्ड रखना और नियमित निगरानी करना स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीओ डॉ. विक्रम सिंह, डीएनओ अजय बलवदा, डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा, जैव-चिकित्सा अभियंता रवि राठी, आकाश सैन, मंदीप विजय, राजेश, अशोक सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles