[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत-जन सेवा अभियान शुरू, राशन डीलर निभा रहे जनसेवा:आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे, पात्रों को लाभ दिलाने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

विकसित भारत-जन सेवा अभियान शुरू, राशन डीलर निभा रहे जनसेवा:आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे, पात्रों को लाभ दिलाने पर जोर

विकसित भारत-जन सेवा अभियान शुरू, राशन डीलर निभा रहे जनसेवा:आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे, पात्रों को लाभ दिलाने पर जोर

नेछवा : प्रदेश में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ शुरू हो गया है। इसका मकसद जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को मजबूत करना है। इस अभियान के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान में आमजन, किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर खास जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र के राशन डीलर भी जनसेवा और जागरूकता अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

कुमास जागीर के राशन डीलर हनुमान सिंह, जेवली के राशन डीलर नागर मल और नेछवा के राशन डीलर ताराचंद शर्मा इसमें शामिल हैं। ये सभी राशन लेने आने वाले लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, पात्र परिवारों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।

राशन की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में राशन डीलरों की भूमिका बहुत अहम मानी जा रही है।

इस अभियान का लक्ष्य ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना है। इसका मकसद यह भी है कि अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Related Articles