[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिपराली रोड पर चला बुलडोजर, सर्विस लेन के लिए अतिक्रमण हटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिपराली रोड पर चला बुलडोजर, सर्विस लेन के लिए अतिक्रमण हटाया

नए ओवरब्रिज के दोनों तरफ 9 मीटर सड़क सीमा में आ रहे पक्के निर्माण हटाए; नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

सीकर : पिपराली रोड पर नए ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने के लिए गुरुवार को नगर परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सड़क सीमा में आ रहे पक्के निर्माण, दुकानों के बाहर बने चबूतरे, सीढ़ियां और स्लोप जेसीबी की मदद से हटाए गए। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों, मकान मालिकों और अन्य लोगों को अपने स्तर पर पक्के निर्माण हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, वहां नगर परिषद की टीम ने जेसीबी से निर्माण हटाए। कार्रवाई के दौरान एमबीए चाय वाला, श्रीनाथ टिंबर्स, सीएलसी कोचिंग, गणेशम् मॉल सहित आसपास के क्षेत्र में सड़क सीमा में आ रहे निर्माण हटाए गए।

दोनों तरफ बनेगी सर्विस लेन, पानी निकासी के नाले भी होंगे

नए ओवरब्रिज पर करीब डेढ़ महीने पहले परीक्षण के तौर पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। इसके बाद ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए टूटी सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। दोनों सर्विस लेन के किनारों पर पानी निकासी के नाले भी बनाए जाएंगे।

नगर परिषद के राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग से मिले पत्र और अनुशंसा के आधार पर सड़क सीमा में आ रहे निर्माण हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सर्विस लेन बनने से ओवरब्रिज के दोनों तरफ आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।

दुकानदारों ने खुद भी हटाए निर्माण

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही सड़क सीमा में आ रहे निर्माण को हटाना शुरू कर दिया। दक्षिणी हिस्से में करीब पांच दुकानदारों ने अपने स्तर पर सड़क सीमा का हिस्सा तोड़ा। सीएलसी कोचिंग की सामने की दीवार का कुछ हिस्सा भी सड़क सीमा में आने के कारण कर्मचारियों ने स्वयं हटाया।

नगर परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने एमबीए चाय वाला सहित आसपास की दुकानों के बाहर बने चबूतरे, एक सैलून की पक्की सीढ़ियां और मकानों के बाहर बने पक्के स्लोप भी हटाए।

पहले सामान हटाया, फिर तोड़ा अतिक्रमण

कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों के सामने रखा सामान पहले हटवाया, इसके बाद सड़क सीमा में आ रहे पक्के निर्माण तोड़े गए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कार्रवाई वाले स्थानों से अपने वाहन और अन्य सामान पहले ही हटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी या नुकसान की स्थिति न बने।

पहले दिन की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब हटाए गए निर्माण का मलबा हटाने और छोटे निर्माणों को हटाने का काम स्थानीय स्तर पर जारी है। सड़क सीमा में आ रहे शेष अतिक्रमण को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।

Related Articles