हरिराम बाबा का 47वां वार्षिकोत्सव मेला एवं जागरण धूमधाम से सम्पन्न
मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : स्थानीय परमाणा ताल स्थित हरिराम बाबा मंदिर में बाबा का 47वां वार्षिकोत्सव मेला एवं जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन के दौरान सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मंदिर में धूप-दीप और नारियल चढ़ाकर मनौतियां मांगीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर शर्मा, योगाचार्य उत्तराखंड, समाजसेवी गौतम महर्षि, समाजसेवी कुंदन पारीक, युवक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा और हरीश सींवाल मंचासीन रहे।
रात्रि में भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन हुआ। इसमें फतेहपुर के गायक कलाकार मेघराज मारवाड़ी तथा जयपुर की नेहा माहेश्वरी और स्वीटी शेखावत ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। विजय रूद्र आर्ट ग्रुप, सिरसा की ओर से भगवान राधा-कृष्ण, पार्वती-शंकर और माता काली की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आयोजन समिति अध्यक्ष गोपाल सींवाल ने मंचासीन अतिथियों सहित कुणाल व्यास, वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा, कुलदीप चौधरी, ललित चौधरी और सांवरमल सोडा तथा गायक कलाकारों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति सदस्य परमेश्वरलाल सींवाल, प्रकाश पारीक, शंकरलाल कम्मा, गजेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, गिरीश कुमार शर्मा, पवन शर्मा, मोहित सींवाल, हिमांशु शर्मा, कुणाल सींवाल और विपुल सींवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप लढा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2377285


