[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में चेयरमैन के लिए 3 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन:भाजपा से शांति देवी, कांग्रेस से रामनाथ सैनी और निर्दलीय सेडूराम सैनी मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में चेयरमैन के लिए 3 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन:भाजपा से शांति देवी, कांग्रेस से रामनाथ सैनी और निर्दलीय सेडूराम सैनी मैदान में

श्रीमाधोपुर में चेयरमैन के लिए 3 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन:भाजपा से शांति देवी, कांग्रेस से रामनाथ सैनी और निर्दलीय सेडूराम सैनी मैदान में

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। भाजपा ने वार्ड 33 की पार्षद शांति देवी सैनी (46) को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से वार्ड 29 के पार्षद रामनाथ सैनी (78) ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वार्ड 30 के निर्दलीय पार्षद सेडूराम सैनी (74) ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा।

भाजपा उम्मीदवार शांति देवी के लिए वार्ड 6 के भाजपा पार्षद चेतन शर्मा ने प्रस्ताव रखा। भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा पार्टी का सिंबल लेकर पहुंचे थे। इसके बाद चेतन शर्मा ने ही शांति देवी की ओर से निर्वाचक अधिकारी सौरभ भाम्बू के सामने नामांकन भरा।

कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सैनी ने सुबह 11:30 बजे वार्ड 26 के कांग्रेस पार्षद अजय कुमार नांगलका के साथ पहुंचकर नामांकन भरा। अजय कुमार नांगलका उनके प्रस्तावक थे। 78 साल के रामनाथ सैनी 35 वार्डों में चुने गए पार्षदों में सबसे उम्रदराज हैं।

श्रीमाधोपुर नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 19, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा के 19 पार्षदों के साथ तीन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की बात सामने आई है। इससे अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के पास 22 पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है।

अब नाम वापस लेने की प्रक्रिया के बाद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। श्रीमाधोपुर नगर पालिका में भाजपा का लगातार तीसरी बार बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Related Articles