पंचायतीराज चुनाव पर बड़ा अपडेट: 17-18 सितंबर की आरक्षण लॉटरी स्थगित
नगरीय निकाय चुनाव के चलते लिया फैसला, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच के आरक्षण की प्रक्रिया टली
जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रस्तावित आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। जयपुर में 17 और 18 सितंबर को होने वाली श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की लॉटरी आगामी आदेश तक टाल दी गई है।
जिला कलक्टर (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी रहने के कारण जिला मुख्यालय और उपखंड कार्यालय स्तर पर प्रस्तावित लॉटरी एवं आरक्षण प्रक्रिया स्थगित की गई है।
17 सितंबर को जिला स्तर पर होनी थी प्रक्रिया
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक प्रस्तावित थी। इसमें जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए श्रेणीवार आरक्षण का निर्धारण एवं आवंटन किया जाना था।
18 सितंबर को सरपंच-पंच के लिए थी लॉटरी
वहीं 18 सितंबर को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर सरपंच एवं पंच पदों के लिए श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की प्रक्रिया प्रस्तावित थी। दोनों ही स्तरों की प्रक्रिया अब आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
प्रशासन के अनुसार वर्तमान में नगरीय निकाय आम चुनाव की प्रक्रिया जारी होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। आगामी आदेश के बाद नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2374949


